{"_id":"5c7e66b9bdec2213e648dd26","slug":"101551787705-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े किसान का घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े किसान का घर खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े किसान का घर खंगाल ले गए चोर
संदूक का ताला तोड़कर नकदी जेवर समेत एक लाख का माल किया पार
करारी (ब्यूरो)। इलाके के इब्राहिमपुर गांव में सोमवार की दोपहर चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। संदूक का ताला तोड़कर चोर नकदी गहना समेत करीब एक लाख का माल पार कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
इब्राहिम गांव निवासी बच्चालाल पुत्र काली चरण खेती किसानी करता है। सोमवार की सुबह वह परिवार के साथ खेत में काम करने चला गया था। इस बीच चोरों ने उसके घर को निशाने पर ले लिया। ताला तोड़कर चोर संदूक में रखी पांच हजार नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के गहने पार कर ले गए। शाम को वापस लौटने पर घर के अंदर बिखरा समान देख बच्चा लाल के होश उड़ गए। उसने बताया कि परिवार की एक वृद्धा ने दो युवकों को उसकी छत से उतरते देखा था। बच्चा लाल ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन कर रही है।