{"_id":"5afae2c34f1c1b165e8b4a41","slug":"101526391491-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकअप ने मजदूर को रौंदा, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू पिकअप ने मजदूर को रौंदा, कोहराम
Updated Tue, 15 May 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अहिगवां गांव के समीप मंगलवार सुबह एक बेकाबू पिकअप ने एक बाइक सवार किसान को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
अहिगवां निवासी अनिल (18) पुत्र दुर्गा प्रसाद मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में पिता की मदद करता था। मंगलवार सुबह वह खेत से भूसा ढो रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनिल गिर गया। इस दौरान पिकअप उसे रौंदते हुए गुजर गई। इससे मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जता रहा है।