{"_id":"59eb9d404f1c1bda538b8684","slug":"101508613440-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से लगी आग में जिंदा जल मरी वृद्धा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट-सर्किट से लगी आग में जिंदा जल मरी वृद्धा
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से लगी आग, जिंदा जलमरी वृद्धा
सरायअकिल के सराययूसुफपुर गांव में शनिवार भोर हुआ हादसा
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा। सरायअकिल के सराययूसुफपुर गांव में शनिवार भोर एक किसान के घर शार्ट-शर्किट से आग लग गई। इसकी जद में आने से घर के भीतर चारपाई पर सो रही वृद्धा जल मरी। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
सराययूसुफपुर गांव निवासी हीरालाल किसान है। उसके चार बेटों में बड़ा बेटा वीरेंद्र और मझला कृष्ण कुमार मुम्बई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि ननका और नरेंद्र घर पर रहकर पिता के साथ किसानी में हाथ बंटाते हैं। शनिवार भोर हीरालाल घर के बाहर गौशाला चला गया था जबकि बेटे शौच के लिए खेतों की तरफ गए थे। घर में वृद्धा (62) चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच शार्ट-सर्किट से उसके छप्परनुमा घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रुख अख्तियार कर लिया। लपटों से घिरी वृद्धा के शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। आग की लपटों व धुएं के गुबार की वजह से कोई अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। किसी तरह घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। आग में हीरालाल का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।