{"_id":"59e25d5a4f1c1b86698b5d97","slug":"101508007258-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से ठेकेदार के मुंशी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से ठेकेदार के मुंशी की मौत
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से ठेकेदार के मुंशी की मौत
-अफजलपुरवारी गांव के समीप शनिवार सुबह हुई घटना
-डंपर से गिट्टी उतरवा रहा था मृतक, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा (कौशाम्बी)। पइंसा के अफजलपुर वारी गांव के समीप सड़क पर गिट्टी उतार रहा डंपर विद्युत तार के सम्पर्क में आ गया। डंपर में करंट दौड़ने से ठेकेदार के मुंशी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
फतेहपुर जिले के सरहदी गांव लोहटीपर को जोड़ने के प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 12 किलोमीटर यह सड़क बनकर तैयार हो गई है। सड़क निर्माण का कार्य इलाहाबाद का एक ठेकेदार करा रहा है। निर्माण की देखरेख के लिए उसने फतेहपुर के नेवरी जलालपुर गांव निवासी रत्नेश पांडेय (22) पुत्र शिवम पांडेय को मुंशी रखा था। शनिवार को एक डंपर गिट्टी लेकर अफजलपुर गांव पहुंचा। रत्नेश ने उसे निर्धारित स्थान पर उतारने के लिए कहा। चालक सड़क किनारे गिट्टी उतार रहा था। इसी बीच डंपर की ट्राली सड़क के ऊपर से गुजरे विद्युत तार से टकरा गई। इससे डंपर पकड़ कर खड़ा रत्नेश करंट की जद में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसा देख मजदूरों के साथ ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने डंपर चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।