फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पति के खिलाफ दर्ज कराई दुराचार की रिपोर्ट

पति के खिलाफ दर्ज कराई दुराचार की रिपोर्ट

Tue, 22 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पति के खिलाफ दर्ज कराई दुराचार की रिपोर्ट
पति के खिलाफ दर्ज कराई दुराचार की रिपोर्ट
विज्ञापन

-दहेज न देने पर पति पर लगाया हैवानियत का आरोप, चार अन्य के भी खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक युवती ने पति के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट लिखाई है। पति के अलावा अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। रविवार शाम मामला दर्ज कर पश्चिमशरीरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले पश्चिमशरीरा इलाके में हुई थी। आरोप है कि बिना मर्जी के पति उसके साथ दरिंदगी करता रहा। जब भी उसने विरोध किया उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता था। पति की हर हैवानियत वह बर्दाश्त करती रही। दरिंदगी की शिकायत उसने सास-ससुर के अलावा घर के अन्य सदस्यों से की तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पखवारे भर पहले ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। रविवार को पिता के साथ कौशाम्बी थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दुराचार और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-------------------
किशोरी को भगा ले गया युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार शाम घर से खेत की ओर गई थी। देर शाम किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला पड़ोस का युवक प्रेम जाल में फंसा कर किशोरी को भगा ले गया था। खोजबीन के बाद रविवार को पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
साहब! पड़ोसी करता है छेड़खानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा इलाके की एक युवती ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में पड़ोसी पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। कहा कि साहब सुबह-शाम घर से निकलते ही उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट और छीना-झपटी पर अमादा हो जाते है। एएसपी ने पश्चिमशरीरा पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
--------------------
शोहदे की हरकत से परेशान छात्रा
मंझनपुर(ब्यूरो)। पुरामुफ्ती इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी स्थानीय स्कूल में इंटर की छात्रा है। बताया कि पड़ोसी गांव का युवक उसे आए दिन स्कूल आते-जाते छेड़ता रहता है। जिसकी शिकायत उसने कई बार इलाकाई पुलिस से की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

--------------------
अपहृत किशोरी को पुलिस ने पकड़ा
पइंसा (ब्यूरो)। पइंसा थाना क्षेत्र की एक किशोरी का 26 जुलाई को गांव के ही अमित कुमार पुत्र ननका ने अपहरण कर लिया था। किशोरी की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत किशोरी सिराथू बस स्टॉप में आरोपी के साथ है। पुलिस छापा मारकर किशोरी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed