फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करवरिया बंधुओं के करीबी ने मांगी रंगदारी, एफआईआर

करवरिया बंधुओं के करीबी ने मांगी रंगदारी, एफआईआर

Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
करवरिया बंधुओं के करीबी ने मांगी रंगदारी, एफआईआर
मंझनपुर। महेवाघाट व पश्चिमशरीरा थाना में बालू घाट के ठेकेदारों ने करवरिया बंधुओं के एक करीबी समेत अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठेकेदारों ने साक्ष्य के तौर पर जबरन रुपये मांगने का वीडियो अधिकारियों को दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन


करवरिया बंधुओं का कारोबार संभालने वाले संतोष तिवारी निवासी सिंघिया (कोखराज) ग्र्राम प्रधान भी है। संतोष तिवारी बालू का कारोबार भी करता है। संतोष तिवारी के खिलाफ कटरी बालू घाट के ठेकेदार राकेश यादव ने पश्चिमशरीरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने कई साथियों के साथ गुरुवार को उनके घाट पर आए।
विज्ञापन


बालू घाट चलाने पर वह रुपये मांग रहे थे। इंकार करने पर धमकी देते हुए मारपीट की कोशिश की, साथ ही वहां जमकर हंगामा किया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल हुआ तो ठेकेदार ने इसको साक्ष्य के तौर पर पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस को दिया। मामले में पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस ने संतोष तिवारी, देवीशंकर (गुड्डन) निवासी कादीपुर, राघवेंद्र सिंह निवासी डेढ़ावल, नर नारायण मिश्र निवासी इमलीगांव के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि शुक्रवार को जमुनापुर बालू घाट के ठेकेदार अभिषेक सिंह ने संतोष तिवारी समेत देवीशंकर, राघवेंद्र सिंह, नर नारायण मिश्र आदि के खिलाफ रंगदारी मांगने व न देने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस प्रकरण में रंगदारी मांगने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों का क्राइम रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

करवरिया बंधुओं के करीबी ने मांगी रंगदारी, एफआईआर
महेवाघाट व पश्चिमशरीरा थाने में बालू ठेकेदारों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed