{"_id":"2b3e49e6c6b3f2f283f2b68120f752f8","slug":"crime-news-hindi-news-871","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमारी का ताला तोड़कर 47 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमारी का ताला तोड़कर 47 हजार रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले के एक बंद मकान में घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर 47 हजार रुपये उठा ले गए। भुक्तभोगी परिवार समेत घर में ताला लगाकर दिल्ली गया हुआ था। घटना की जानकारी दिल्ली से घर लौटने पर हुई। गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी हसन फाते पुत्र मोहम्मद फाते पांच जनवरी को परिवार समेत घूमने के लिए दिल्ली गया था। शुक्रवार को दिन में वह घर लौटा। जैसे ही उसने मकान का ताला खोला। कमरे खुले और अलमारी का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। वहीं आलमारी में रखा 47 हजार रुपया भी गायब था।
माना जा रहा है कि बंद मकान देख दीवार फांदकर घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर नगदी उठा ले गए। बंद मकान में चोरी की भनक लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर करारी थाने की पुलिस पहुंची। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में एसओ राकेश यादव ने बताया कि पुलिस चोरों की घटनाओं को लेकर गंभीर है। चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि चोरी की घटनाएं स्थानीय उचक्के ही कर रहे हैं। जल्द ही दबोचकर घटनाओं का खुलासा कर लिया जाएगा।