फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

आलमारी का ताला तोड़कर 47 हजार रुपये चोरी

Sat, 16 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 16 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
crime news
कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले के एक बंद मकान में घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर 47 हजार रुपये उठा ले गए। भुक्तभोगी परिवार समेत घर में ताला लगाकर दिल्ली गया हुआ था। घटना की जानकारी दिल्ली से घर लौटने पर हुई। गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी हसन फाते पुत्र मोहम्मद फाते पांच जनवरी को परिवार समेत घूमने के लिए दिल्ली गया था। शुक्रवार को दिन में वह घर लौटा। जैसे ही उसने मकान का ताला खोला। कमरे खुले और अलमारी का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। वहीं आलमारी में रखा 47 हजार रुपया भी गायब था।
विज्ञापन


 माना जा रहा है कि बंद मकान देख दीवार फांदकर घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर नगदी उठा ले गए। बंद मकान में चोरी की भनक लगते ही आसपास के  लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर करारी थाने की पुलिस पहुंची। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में एसओ राकेश यादव ने बताया कि पुलिस चोरों की घटनाओं को लेकर गंभीर है। चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि चोरी की घटनाएं स्थानीय उचक्के ही कर रहे हैं। जल्द ही दबोचकर घटनाओं का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed