फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बाइकर्स गैंग के सरगना समेत दो लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 16 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
crime news
 द्वाबा में सरेराह लूट, छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले बाइकर्स गैंग के सरगना को शुक्रवार की रात पुलिस ने धरदबोचा। गैंग के एक सदस्य को भी पुलिस ने पकड़ा है, जबकि एक सदस्य बाइक समेत भाग निकला। इस गैंग ने ही 15 दिन पहले साधन सहकारी समिति के सचिव से नगदी, मोबाइल की लूट की थी। पुलिस को बदमाशों के पास से लूटी गई रकम, मोबाइल के अलावा तमंचा, पिस्टल मिली है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग कौशाम्बी के अलावा फतेहपुर और इलाहाबाद में भी लूट करता है।
विज्ञापन


एसओजी और चरवा पुलिस ने मिलकर शुक्रवार की रात अंर्तजनपदीय बाइकर्स गैंग के सरगना और एक सदस्य को धरदबोचा है। एसपी वीके मिश्र के मुताबिक शुक्रवार को एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि चरवा के रैया देहमाफी गांव के समीप बाइकर्स गैंग का सरगना अपने दो साथियों के साथ लूट की किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन

 इस सूचना पर एसओजी प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने चरवा पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी और घेराबंदी करके मोहम्मद सैफी निवासी महगांव कौशाम्बी और अरशद सिद्दीकी निवासी मरियाडीह इलाहाबाद को धर दबोचा। जबकि इनके साथ रहा करारी कस्बा निवासी वीरू बाइक लेकर भागने में सफल रहा। एसपी के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद सैफी लुटेरों के इस गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर 31 दिसंबर की रात रईया देहमाफी गांव के समीप साधन सहकारी समिति सिराथू के सचिव राम विशाल यादव निवासी अयोध्या का पुरवा चरवा से सरेराह 9 हजार रुपये और मोबाइल लूटा था। पुलिस को पकड़े गए लुटेरों के पास से तमंचा, पिस्टल के अलावा सचिव से लूटा गया मोबाइल और 2790 रुपये भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि इन लुटेरों पर फतेहपुर जिले के औन और कौशाम्बी के पुरामुफ्ती थाने में लूट छिनैती के कई मामले दर्ज हैं। यह गिरोह कौशाम्बी और आसपास के जिलों में पिछले कई सालों से लूट और छिनैती की घटनाएं कर रहा है।


लूटपाट के साथ पशुतस्करी भी करते थे लुटेरे
मंझनपुर (ब्यूरो)। एसओजी के हत्थे चढे़ बाइकर्स गैंग के लुटेरे लूटपाट के साथ पशुओं की तस्करी और जहरखुरानी की वारदात को भी अंजाम देते रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मरियाडीह गांव के अरशद उर्फ शेरू के खिलाफ मिर्जापुर, बनारस और भदोही जिले में पशु तस्करी के साथ जहरखुरानी के भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed