फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

चुनावी रंजिश में सुलग रहा मोहम्मदपुर गांव

Tue, 22 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 22 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime news
प्रधान के चुनाव की रंजिश में पुरामुफ्ती का मोहम्मदपुर गांव सुलग रहा है। दो दिन पहले जहां एक परिवार पर बम से हमला किया गया था। वहीं सोमवार की रात इसी रंजिश में दबंगों ने एक घर में आग लगा दी। तपिश से नींद टूटने पर महिला और उसके तीन बेटों ने भागकर अपनी जान बचाई। पर, मकान के साथ पूरी गृहस्थी राख हो गई। भुक्तभोगी ने रंजिश में घर जलाए जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि रंजिश में आगजनी की घटना नहीं हुई है। चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाए जाने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी शिवशंकर के पिता सूरजपाल की मौत हो चुकी है। वह मां और अपने दो छोटे भाईयों के साथ रहता है। मां और बेटे मजदूरी करते हैं। सोमवार की रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो रहा था। अचानक आधी रात उसके घर में आग लग गई। गहरी नींद में सो रहे परिजनों को घटना की जानकारी लपटों की तपिश से हुई। यह देख महिला और उसके तीनों बेटे जान बचाकर बाहर को भागे। चीख-पुकार और घर से लपटें उठती देख गांववाले सन्न रह गए। जुटे गांववालों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक लोग आग बुझा पाते। घर के साथ ही कपड़े, बर्तन, बिस्तर, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ चुका था।
विज्ञापन


घर में आग कैसे लगी? इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। पर, भुक्तभोगी परिवार की मानें तो रंजिश में उसका घर किसी ने जलाया है। परिजन चुनावी रंजिश में ऐसा होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने रंजिश में आग जलाए जाने की तहरीर भी पुरामुफ्ती थाने में दी है। हालांकि एसओ राकेश कुमार का कहना है कि रंजिश में आग लगाया जाने का आरोप गलत है। फौरी तौर पर लग रहा है कि रात में चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाए जाने के कारण यह घटना हुई है। पुलिस प्रकरण की गहराई से छानबीन कर रही है। बता दें कि मोहम्मदापुर गांव में मतगणना के बाद से ही प्रधान के चुनाव की रंजिश में तनातनी बनी हुई है। इसके पहले अभी 20 दिसंबर की रात नौ बजे अलाव ताप रहे महेंद्र शर्मा आदि पर भी बाइक सवार युवकों ने बम फेंककर जानलेवा हमला किया था। लगातार हो रही घटनाआें से गांव के लोग सहमे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव की अदावत में गांव सुलग रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करने में गंभीरता नहीं दिखाई, तो किसी भी रोज बड़ी वारदात भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed