फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 18 Nov 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 18 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके की एक किशोरी रविवार की शाम से संदिग्धदशा में लापता है। खेत की ओर गई किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए बुधवार को भुक्तभोगी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के ही दो युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके युवकों और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम खेत की ओर गई थी। तभी से लापता है। देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे दो युवक एक किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। इसका पता लगते ही घरवालों के होश उड़ गए। घटना की शाम से लेकर मंगलवार तक पूरा परिवार सभी संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश में भटकता रहा, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन


 बुधवार को भुक्तभोगी पिता ने सैनी कोतवाली में  घटना की तहरीर दी। इसमें गांव के दो युवकों पर किशोरी को अगवा करके उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि फौरी तौर पर मामला किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक भगा ले जाने का लग रहा है। घटना की जांच के साथ किशोरी और दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। किशोरी और युवकों के मिलने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed