{"_id":"315e5a9a9d09979c5e9a95ce224aabc7","slug":"crime-news-hindi-news-603","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिली कौशाम्बी से अगवा किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिली कौशाम्बी से अगवा किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी इलाके से डेढ़ महीने पहले अगवा हुई किशोरी को सोमवार की रात पुलिस ने दिल्ली के एक मकान से बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में गांव के नामजद दो युवकों को भी धर दबोचा है। इन युवकों ने अपहरण के बाद किशोरी से दरिंदगी की थी। गैंगरेप के बाद उसे ले जाकर दिल्ली के एक व्यक्ति के हवाले कर दिया था।
पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी 30 सितंबर की शाम घर के बाहर बैठी थी। वहीं से वह संदिग्धदशा में लापता हुई थी। खोजबीन के दौरान घरवालों को उसके अपहरण की भनक लगी। किशोरी के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अगवा करने की तहरीर पिपरी थाने को दी। एफआईआर दर्ज करके पिपरी पुलिस किशोरी और उसके अपहर्ताओं की तलाश में जुटी। इस दौरान पुलिस ने नामजद दोनों युवकों को धर दबोचा। इन युवकों की निशानदेही पर सोमवार की रात दिल्ली पहुंचकर पुलिस ने एक मकान से किशोरी को भी बरामद किया। थाने लाकर पुलिस ने घरवालों को बरामदगी की जानकारी देते हुए किशोरी से पूछताछ की।
उसने बताया कि गांव के इन्हीं दो युवकों ने उसे बहाने से बुलाया और बाइक में बैठाकर ले भागे। आरोप है कि दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ युवकों ने दुराचार किया। इसके बाद सिराथू ले जाकर एक व्यक्ति के हवाले कर दिया। सिराथू में मिला व्यक्ति उसे ले जाकर दिल्ली के एक आदमी को सौंप दिया था। सीओ रामभवन यादव ने बताया कि हत्थे चढ़े दोनों युवकों से पूूछताछ के साथ पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही घटना की सारी सच्चाई सामने आएगी।