फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सिराथू में सीओ दफ्तर के समीप ट्रांसफार्मर का तेल, तार चोरी

Tue, 20 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 20 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त की कलई खोलते हुए सिराथू में सीओ दफ्तर के समीप मुख्य मार्ग के किनारे लगे ट्रांसफार्मर से लाखों का तेल और तांबे का तार पार कर दिया। एसडीओ की मानें तो ट्रांसफार्मर से करीब 4 लाख रुपये का तेल और तांबे का तार चोरी हुआ है। सुबह सड़क किनारे फेंका हुआ ट्रांसफार्मर देख लोगों के होश उड़ गए। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में धाता मार्ग पर सीओ सिराथू का कार्यालय और आवास दोनों बना है। इसी से चंद कदम पर पुलिस चौकी भी है। सीओ दफ्तर से ही 10 कदम पर सड़क किनारे 400 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। सोमवार की रात इसी उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर को खोलकर चोर उसमें भरा करीब दो ड्रम तेल और तांबे का तार खोल ले गए। सुबह सड़क किनारे ट्रांसफार्मर फेंका देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उधर, ट्रांसफार्मर खोलकर तेल, तार चोरी होने से कैथनबाग, जयंतीपुर, मिसनिहाई, गुलरिहापुर आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विभागीय अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर से चोरी हुआ तार और तेल करीब 4 लाख रुपये का था। मंगलवार की सुबह ट्रांसफार्मर खोलकर तेल, तार चोरी होने की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। मौका मुआयना करके पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। मामले में सिराथू चौकी प्रभारी  राकेश गौतम का मानना है कि ट्रांसफार्मर से तेल, तार चोरी की घटना में विभागीय कर्मचारियों के हाथ होने की संभावना है। बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed