फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

संदिग्धदशा में युवती की मौत

Sun, 18 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 18 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
संदिग्धदशा में रविवार को लोधन का पुरा गांव की एक युवती की मौत हो गई। घर के भीतर फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। युवती की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने देर शाम पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। मौत को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोधन का पुरा (धुमाई) गांव निवासी संतलाल किसान है। रविवार को परिवार के सभी सदस्यों के साथ वह खेत में काम करने गया था। घर में उसकी बेटी अंकिता (20) ही मौजूद थी। दोपहर करीब 1 बजे परिवार के लोग खेत से लौटे तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। परिवार के लोगों ने आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुलने पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए।
विज्ञापन


उधर, शोर सुनकर आसपास के अन्य घरों के लोग भी आ गए। गांव का एक युवक दीवार फांदकर भीतर गया तो अंदर धन्नी से अंकिता की लाश फंदे से लटकती दिखी। इससे घर में कोहराम मच गया। मां, पिता और परिवार के अन्य लोग बिलखने लगे। शाम को बगैर पुलिस को सूचना दिए घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के लोगों की मानें तो सुबह किसी बात पर अंकिता को उसकी मां ने डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं गांव में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed