फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

संदिग्ध दशा में अधेड़ की मौत

Mon, 07 Sep 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 07 Sep 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर सुकवारा गांव के एक अधेड़ की रविवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शाम अचानक अधेड़ की तबियत बिगड़ती देख घर वाले सर्प दंश की आशंका जताते हुए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल के साथ ही झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। देर रात अधेड़ की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। सोमवार की सुबह सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक के साले से जहरीला पदार्थ खाने-खिलाने की आशंका जताई है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर सुकवारा गांव निवासी गनेश प्रसाद (45) पुत्र जीतलाल किसान है। पत्नी और बच्चे इलाहाबाद में रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। अधेड़ की हालत बिगड़ती देख घबराए घर वाले पहले तो सर्प काटने की आशंका जताते हुए झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए, इसके बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। मृतक के साले ने जहरीला पदार्थ खाने में खिलाने की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी।  सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed