फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

कौशाम्बी में किशोरी से गैंगरेप की कोशिश

Thu, 26 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 26 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम खेत की गई 12 वर्षीय किशोरी से गांव के तीन युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। चीख-पुकार पर गांववालों को आता देख धमकी देते हुए युवक भाग निकले। आरोप है कि घटना की नामजद शिकायतीपत्र देने पर पुलिस ने पीड़ित परिवार को डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने एसओ को जांच करके युवकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी ने बताया कि बुधवार को उसकी मां और पिता ननिहाल गए थे। वह घर में अकेली थी। उसका कहना है कि शाम करीब छह बजे वह खेत की ओर जा रही था। तभी उसे अकेली देख गांव के तीन युवक पहुंचे और मुंह दबाकर उसे खेत में उठा ले गए। आरोप है कि खेत में इन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगी। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के अन्य खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख तीनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


 युवकों के चंगुल से छूटकर घर आई किशोरी ने मां-बाप के लौटने पर युवकों की करतूत उन्हें बताई। बेटी के साथ हुई घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी को लेकर उसकी मां कौशाम्बी कोतवाली गई। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसे डांटकर भगा दिया गया। इलाकाई पुलिस की मनमानी से परेशान दंपति ने मंझनपुर आकर घटना की शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की। एसपी रतनकांत पांडेय ने एसओ कौशाम्बी को घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed