फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crime News Angered by talking to lover on the phone at night, the younger brother killed his sister

Crime News : रात में फोन से प्रेमी से बात करने से नाराज छोटे भाई ने बहन को मार डाला, कुल्हाड़ी से गर्दन पर किए

Sat, 26 Aug 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

Crime News : सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में पटेल बिरादरी की 15 वर्षीय एक किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक धोबी बिरादरी के लड़के से चल रहा था। दोनों छिप कर मिलते थे और फोन पर बातचीत करते थे।

विज्ञापन
Crime News Angered by talking to lover on the phone at night, the younger brother killed his sister
कौशांबी में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गैर बिरादरी के लड़के से रात में फोन पर बात करने से नाराज नाबालिग छोटे भाई ने बड़ी बहन को कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना कौशांबी के सरायअकिल इलाके में हुई। आश्चर्य की बात है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर ने खुद थाने पहुंचकर इसकी थाने में दी तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंच गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन





विज्ञापन






सराय अकिल थाने क्षेत्र के एक गांव में पटेल बिरादरी की 15 वर्षीय एक किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक धोबी बिरादरी के लड़के से चल रहा था। दोनों छिप कर मिलते थे और फोन पर बातचीत करते थे। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर वालों ने किशोरी को दिल्ली में रहने वाले उसके चाचा के यहां भेज दिया था। किशोरी दो दिन पहले ही दिल्ली से घर आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Crime News Angered by talking to lover on the phone at night, the younger brother killed his sister
घटना के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

कुल्हाड़ी से गर्दम पर किए कई वार
शुक्रवार की रात एक से दो के बीच में वह फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। यह बात उसके 13 वर्षीय छोटे भाई को काफी नागवार गुजरी। मना करने पर भी जब वह नहीं मानी तो भाई ने बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे लहू लुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भाई ने कई वार कर उसे मौके पर ही मौत की नींद सुला दी। 

हैरत की बात यह रही कि इस घटना को परिवार के लोग छिपाने में लगे रहे और रात में ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन आरोपी किशोर ने खुद ही थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो पुलिसकर्मी सन्न रह गए। कनैली पुलिस चौकी से तत्काल पुलिसकर्मी रात में ही मौके पर पहुंच गए। जिस कमरे में शव को रखा गया था। उसमें काफी अंधेरा था। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फिलहाल आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Crime News Angered by talking to lover on the phone at night, the younger brother killed his sister
घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

दो भाई एक बहन हैं

बताया जाता है कि दो भाइयों के बीच में किशोरी इकलौती बहन थी। सबसे बड़ा भाई प्रयागराज में रहकर इंटर की पढ़़ाई कर रहा है। दूसरे नंबर पर 15 वर्षीय किशोरी गांव में कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल नहीं जाती थी। आरोपी किशोर कभी स्कूल नहीं गया। पिता खेती बारी और पशु पालन का व्यवसाय करते हैं। इससे होने वाली आमदनी से वह परिवार का भरण पोषण करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed