फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime near teelahapur mod

ऑटो चालक ने बेहोश कर युवक को लूटा

Sun, 22 Jul 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 22 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चायल। इलाहाबाद से कौशाम्बी आ रहे एक युवक को शुक्रवार रात ऑटो चालक ने साथियों संग बेहोश करके लूट लिया। इसके बाद उसे तिल्हापुर मोड़ बाजार में छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बदायूं निवासी नबी अहमद पुत्र मोहम्मद याकूब अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह ट्रेन से इलाहाबाद रेलवे स्टेशन उतरा। इसके बाद एक ऑटो रिजर्व कर अपने मौसा के घर मकनपुर (पिपरी) के लिए रवाना हुआ। नबी के मुताबिक रास्ते में ऑटो चालक ने तीन और साथियों को बैठा लिया। एक चाय की दुकान पर उसने चाय पी। चाय नबी को भी पिलाई गई। इसके बाद नबी होश खो बैठा। फिर ऑटो चालक नबी का बैग लेकर उसे तिल्हापुर मोड़ बाजार में फेंककर फरार हो गया। बैग में करीब 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कपड़े थे। सुबह होश में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed