{"_id":"5b79b99942c792464e1764d0","slug":"crime-near-meela-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कंटेनर में मरे मिले 35 मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कंटेनर में मरे मिले 35 मवेशी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूरतगंज/कोखराज। इलाहाबाद-कानपुर नेशनल हाईवे पर मूरतगंज मेला बाग के समीप सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में रविवार शाम करीब 35 मरे हुए मवेशी मिले। पुलिस ने पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को दफन करवा दिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गए।
मूरतगंज चौकी प्रभारी राकेश कुमार सचान रविवार शाम गश्त पर थे। इस दौरान मेला बाग के समीप उन्हें एक संदिग्ध कंटेनर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने कंटेनर की तलाश ली तो उसमें करीब 35 मरे हुए प्रतिबंधिक मवेशी (बछड़े) पड़े थे। यह देख पुलिस कर्मचारियों ने पसीना छोड़ दिया। पुलिस का मानना है कि पशु तस्कर इन मवेशियों को वध के इरादे से कहीं ले जा रहे होंगे। कंटेनर की छोटी सी जगह में संख्या अधिक होने और गर्मी की वजह से सभी की जान चली गई। मवेशियों को तस्करों ने भूसे की तरह भरा हुआ था। मौके से एक भी तस्कर पकड़ा नहीं जा सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक जानवरों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें दफन करा दिया गया है। कंटेनर कब्जे मेें ले लिया गया है। अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियत के तहत रिपोर्ट लिखकर तस्करों की तलाश की जा रही है। जानकारी मिलते ही डीएम मनीष कुमार, एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि सात मवेशी जिंदा मिले हैं।