{"_id":"5af5f0174f1c1be6408b490d","slug":"crime-near-kanali-chauraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में बिक रहा गांजा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में बिक रहा गांजा, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 12 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
कनैली । सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कनैली चौराहे पर किराने की दुकानों में धड़ल्ले से गांजा बिक रहा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिले में गांजे की बिक्री का कारोबार खुलेआम जारी है।
पुलिस और आबकारी विभाग के अभियान में इस बारे में कार्रवाई भी हुई है। हालांकि अभियान के दौरान कार्रवाई होती है, फिर माफियाओं को खुली छूट दे दी जाती है। अभी हाल ही में कनैली चौराहा स्थित एक किराने की दुकान पर गांजे की बिक्री का वीडियो वायरल हुआ तो एसपी प्रदीप गुप्ता ने कनैली चौकी प्रभारी के साथ ही सरायअकिल इंस्पेक्टर से पूछताछ की। साथ ही कार्रवाई का निर्देश भी दिया। बताया जाता है कि उस दुकान पर वर्षों से गांजे की बिक्री जारी है लेकिन जानकारी होने के बाद भी अब तक पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।