{"_id":"5b20150d4f1c1b6c4d8b6312","slug":"crime-near-kalyanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ग्राम प्रधान ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ग्राम प्रधान ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर। कोखराज के निधियावां गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की मंगलवार सुबह कल्यानपुर के समीप रेलवे ट्रैक क्षत-विक्षत शव मिला। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बीमारी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
निधियावां निवासी हरिश्चंद्र त्रिपाठी (70) गांव के पूर्व ग्राम प्रधान थे। इन दिनों वह सिराथू कस्बा स्थित अपने आवास में परिवार समेत रह रहे थे। गांव में उनका घर-खेत अभी भी है। फसल की निगरानी के लिए वह कभी-कभार गांव आया करते थे। बेटे अनुराग के मुताबिक काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। इलाहाबाद से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। इसके चलते वह परेशान रहते थे। सोमवार शाम वह घर से गांव जाने की बात कहकर निकले थे। मंगलवार सुबह शौच गए ग्रामीणों ने कल्यानपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव देखा। सूचना मिलते ही बदहवाश परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग होकर उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। इंसपेक्टर कोखराज वाईपी सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।