फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime near dalelaganj

बेकाबू कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Wed, 04 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दलेलागंज गांव के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार खड्ड में पलट गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज गांव का रहने वाला कमलेश कुमार (32) पुत्र इंद्रपाल किसान है। सोमवार शाम वह खेत की रखवाली करने के लिए गया था। रात करीब 11 बजे वह खेत से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि गांव के समीप सड़क  पार करते समय ओसा की ओर से आ रही बेकाबू कार ने युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। शोर पर लोग घटनास्थल पहुंचे। आनन-फानन में लोग घायल को नजदीक के अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन इसी बीच उसकी सांस थम चुकी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed