{"_id":"58a0b4644f1c1b4f54d844e2","slug":"crime-in-sirohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मवेशी लदे ट्रक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने मवेशी लदे ट्रक को लूटा
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज हाईवे बाईपास पर शनिवार रात बदमाशों मवेशी लदे एक ट्रक को लूट लिया। बदमाशों ने चार पहिया वाहन से ट्रक को ओवरटेक कर रोका था। चालक को बंधक बनाने के बाद ट्रक समेत फरार हो गए हैं। ट्रक मालिक ने चालक पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इलाहाबाद के करमा बाजार से रविवार रात एक ट्रक मवेशियों को लेकर उन्नाव जा रहा था। रात करीब 11 बजे सिहोरी गांव के समीप कोखराज के हाईवे पर चार पहिया सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर मवेशी लदे ट्रक को रोक लिया। इसके बाद दो बदमाश ट्रक में सवार हो गए। ट्रक चालक अली हुसैन निवासी भारतगंज इलाहाबाद को बदमाशों ने बंधक बना लिया और खलासी को उतारकर ट्रक लेकर भाग निकले। खलासी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोखराज थाने की पुलिस लोगों से पूछताछ के बाद नाकेबंदी की, लेकिन ट्रक का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना ट्रक मालिक आमिर निवासी भारतगंज को दी गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन स्वामी की तहरीर पर चालक व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोखराज इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।