फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in singhia gaon

डकैतों ने गृहस्वामिनी को बंधक बनाकर की लूटपाट

Sat, 23 Jun 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 23 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र के सिंघिया गांव में गुरुवार रात दीवार फांदकर एक किसान के घर में घुसे डकैतों ने गृहस्वामिनी को बंधक बनाकर नगदी और गहने उड़ा गए। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस इस सनसनीखेज वारदात को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


सिंघिया निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामअवतार किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात वह रिश्तेदार के यहां दावत खाने कानपुर गया था। घर पर पत्नी राधा देवी तीन बच्चों के साथ थी। राधा के मुताबिक मध्यरात्रि के करीब पीछे की दीवार फांदकर पांच डकैत घर में घुस आए। एक डकैत ने कनपटी पर तमंचा सटाकर राधा को बंधक बना लिया। बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग एक किलो चांदी का गहना और 15 हजार रुपया नगद समेटकर फरार हो गए। विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामिनी को गोली मार देने की धमकी भी दी। डकैतों के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने जांच की। आरोप है कि जानकारी दिए जाने के बाद भी कोखराज कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मामले में सिंघिया चौकी प्रभारी इशरार अहमद का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed