{"_id":"570409574f1c1b2838c8118f","slug":"crime-in-saurae-bujurag","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की जमीन पर बने घर कराए जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की जमीन पर बने घर कराए जमींदोज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरई बुजुर्ग गांव में तालाब की जमीन पर बने दो घरों को मंगलवार को नायब तहसीलदार ने जमींदोज करा दिया। तालाब पर कब्जा और मकान निर्माण की शिकायत 15 दिन पहले ग्रामीणों ने एसडीएम सिराथू से की थी। बताया जाता है कि सिराथू के सौरई बुजुर्ग के रहने वाले शिवमोहन और बाबूलाल ने तालाब की जमीन पर कब्जा करके मकान निर्माण करा रखा था। इसकी शिकायत गांव के कुछ लोगों ने पखवारेभर पहले एसडीएम से की थी।
एसडीएम ने मौके पर लेखपाल को भेजकर तालाब की जमीन की पैमाइश कराई। जांच में सामने आया कि दोनों व्यक्तियों के बने मकान तालाब की जमीन पर हैं। मंगलवार को एसडीएम ने नायब तहसीलदार श्याम कुमार को मय फोर्स गांव भेजकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने की हिदायत दी। नायब तहसीलदार ने पुलिस की मदद से दोनो घरों को ढहवा दिया। इससे सार्वजनिक जमीन के अन्य कब्जेदारों के भी होश उड़ हुए हैं।