फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in rohe village

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 03 Feb 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 03 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दहेज की खातिर विवाहिता को बेघर कर दिया गया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने आरोपी पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव की रोजी बेगम पुत्री हासिम का निकाह करीब दो साल पहले सरायअकिल के कटरा बैरागीपुर गांव में मोजमिल से हुआ था। बताया कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। महीने भर पहले मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोग पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत पर भी  ससुराल के लोग विवाहिता को साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। विवाहिता शुक्रवार को कोखराज थाने में तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed