{"_id":"5af1f83c4f1c1b87028b8cb5","slug":"crime-in-rajaipur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की दबंगई पर ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की दबंगई पर ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 09 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के रजईपुर ग्राम प्रधान की दबंगई से आजिज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को विहिप के बैनर तले ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर का घेराव किया। एसपी के निर्देश पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
रजईपुर निवासी अदालती की बेटी ज्ञानमती सोमवार को बधाई पूजने मायके आई थी। आरोप है कि मां काली की दरबार में जाने वाले रास्ते से ग्राम प्रधान अतीक अहमद ने अपने समर्थकों संग रोक लिया। विरोध करने पर अपशब्द बोलने के साथ ही पीटने के लिए दौड़ा लिया। इससे पहले ग्राम प्रधान ने पांच मई को गांव के ही स्व. लालमन के लड़की की बारात में भी मारपीट की थी। लगातार बढ़ती गुंडई से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विहिप के जिला संगठन मंत्री की अगुवाई में एसपी दफ्तर का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस पर एसपी ने कोतवाल कौशाम्बी को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दे दिया। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि अदालती की तहरीर पर आरोपी ग्राम प्रधान व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।