{"_id":"5ae8c1744f1c1b042e8b66e2","slug":"crime-in-purani-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मांगने पर दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मांगने पर दो युवकों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 02 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। भरवारी के पुरानी बाजार निवासी रिजवान अहमद पुत्र कल्लू ने बताया कि दो महीने पहले पड़ोसी को उसने पांच हजार रुपये उधार दिया था। मंगलवार सुबह बकाया मांगने पहुंचा तो पड़ोसी अपशब्द करने लगा। विरोध पर अपने भाई के साथ मिलकर उसने पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। इसी तरह पिपरी क्षेत्र के शेरपुर निवासी तोलई पुत्र शारदा प्रसाद ने बताया कि उसने दो साल पहले पड़ोसी को 32 हजार रुपया उधार दिया था। पड़ोसी ने 21 हजार रुपये लौटा भी दिए। सोमवार शाम बाकी रकम लेने पहुंचा तो वह अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर भाई के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने मकदूमपुर चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन