फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in puramufti thana area

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 12 Nov 2016 01:09 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती इलाके में शुक्रवार दोपहर खेत गई एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार दोपहर खेत की ओर गई थी। बताया कि वह जैसे ही अरहर के खेत में पहुंची तभी पहले से बैठा पड़ोस का एक युवक दुराचार की कोशिश करने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। खेतों में धान की कटाई कर रहे गांव के लोगों को आते देख युवक किशोरी को धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता पिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी युवक घर से फरार है। थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed