{"_id":"57c9d1594f1c1bba272cafad","slug":"crime-in-pooramufti-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चोर-चोर’ कहने पर टॉवर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चोर-चोर’ कहने पर टॉवर पर चढ़ा युवक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले एक युवक के साथ हुई छिनैती के मामले में पुलिस ने एक गांव के एक युवक को थाने में बंद कर दिया था। थाने से छूटने के बाद युवक शोले फिल्म के वीरू के अंदाज में एक टॉवर में चढ़ गया। युवक ने घंटों हंगामा किया। पुलिस ने युवक को किसी तरह टॉवर से उतार कर परिजनों को साैंप दिया। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक युवक ने दो दिन पहले एक दूधिए से छिनैती की थी।
इस पर दूधिए ने शिकायत मकदूमपुर चौकी पुलिस से की। पुलिस ने दूधिए की तहरीर पर युवक को बन्द कर दिया था। शुक्रवार सुबह छूटने के बाद युवक घर आया। गांव में लोगों ने उसे चोर-चोर कह कर चिढ़ाना शुरू कर दिया। इससे नाराज युवक गाव में स्थित एक टॉवर पर चढ़ गया। युवक कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने युवक को समझाया। युवक को टॉवर से उतार कर परिजनों को सौंप दिया।