फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in parsipua gaon

दहेज हत्या मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिराथू कस्बे के परसीपुर मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति, ससुर व सास पार्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना स्थित चकमदा गांव निवासी सीताराम पुत्र चुन्नू ने बताया कि उसने अपनी बेटी रितू का विवाह वर्ष 2016 में परसीपुर के हरिकेश से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन बात नहीं बन सकी। पीड़ित की मानें तो दो अक्तूबर 2017 को दहेजलोभियों ने पीट-पीटकर उसकी बेटी को मार डाला। हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया था। बताया कि शिकायत उसी वक्त सैनी कोतवाली पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। ऐसे में मृतका के पिता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। मंगलवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति हरिकेश, ससुर श्यामलाल व सास पार्वती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed