{"_id":"58261e614f1c1bf47eb3b5a0","slug":"crime-in-paawan-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियाें की तड़तड़ाहट से दहले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियाें की तड़तड़ाहट से दहले लोग
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
problem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती का पावन गांव बृहस्पतिवार रात गोलियों की तडतड़ाहट से दहल गया। मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने साथियों के साथ पड़ोसी के घर हमला बोल दिया। तमंचे से जमकर गोलियां चलाई गईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पावन गांव का महेन्द्र कुमार पुत्र रामचंद्र बृहस्पतिवार शाम बाइक से घर लौट रहा था।
बताया जाता है कि इसी दौरान गांव का राजू पाल स्कार्पियो के साथ रास्ते में मिला। बताया जाता है कि रास्ता सकरा होने के कारण दोनों पहले निकलने को लेकर भिड़ गए। युवकों के बीच झड़प देख गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया। बताते हैं कि इसी खुन्नस में देर रात राजू पाल साथियों के साथ महेन्द्र के घर धावा बोल दिया। घर में घुस तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने जमकर फायरिंग की। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों के जाने के बाद भुक्तभोगी ने थाने में नामजद तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी युवक की तहरीर पर पुलिस ने राजू पाल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।