फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in mahewaghat area

महेवाघाट में मासूम छात्रा से किया दुराचार

Sun, 11 Feb 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 11 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट इलाके में कक्षा एक की छात्रा के साथ शनिवार दोपहर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। रेप के बाद मासूम की हालत बिगड़ गई तो आरोपी सरसों के खेत में ही उसको छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट इलाके में रहने वाली छह वर्षीय मासूम बच्ची गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। शनिवार दोपहर छुट्टी के बाद वह विद्यालय से घर लौट रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने उसको 20 रुपया दिया। साथ ही टॉफी दिलाने और घर छोड़ने की बात कहकर अपनी साइकिल में बिठा लिया। घर के बजाए आरोपी मासूम को लेकर गांव के बाहर सरसों के खेत में गया। वहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। इसके बाद खून से लथपथ मासूम को बदहवाश हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद खेत की ओर गए लोगों ने मासूम की हालत देखी तो दंग रह गए। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी आ गए। परिवार वाले पीड़ित बच्ची को लेकर थाने गए। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। फिलहाल स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed