{"_id":"5af5f0834f1c1bea408b4987","slug":"crime-in-mahapru-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 12 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
माहपुर गांव की अंजलि पत्नी रामजीत ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की, लेकिन अपनी मांग पर अडे़ रहे। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके के लोगों ने रिश्तेदारों के माध्यम से फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी पति रामजीत व उसके परिवार के ही रामबहोरी, सुबराती, लालजी सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर वाईपी सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।