{"_id":"5b8c361942c7924651655cf4","slug":"crime-in-madoompur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी घर में चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी घर में चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर गांव स्थित शादी घर में चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए रविवार सुबह पुलिस ने असलहों के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज को रविवार भोर में सूचना मिली कि मकदूमपुर गांव स्थित सरकारी शादी घर (मैरेज हॉल) में तमंचा फैक्ट्री चल रही है। खबर मिलते ही फोर्स के साथ उन्होंने छापा मारा। मौके से मकदूमपुर गांव के ही जफर हुसैन पुत्र स्व. मजहर व कल्लू पासी पुत्र रामहित को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक तीन तमंचा, छह कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में असलहों के सौदागरों ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से तमंचा बनाकर बेचते थे। रात को शादी घर में असलहा बनाते थे। इसके बाद उसे जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों में भी अपराधियों के हाथ बेच देते थे।