फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kasea

दोहरे हत्याकांड के दो महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Mon, 01 Oct 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 01 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime in kasea
investigation
मंझनपुर। कशिया पश्चिम गांव के चर्चित दोहरे हत्याकांड का दो महीने बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पूछताछ के नाम पर लोगों को पकड़ने और छोड़ने का खेल किया जा रहा है। आशंका जाहिर किए जाने के बाद भी मृतक के दोस्त की प्रमिका के परिवार वालों से कड़ी पूछताछ नहीं की जा रही है। इसे लेकर पीड़ित परिजन परेशान हैं। उनमें पुलिस के प्रति नाराजगी भी है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव निवासी बृजेंद्र की एक अगस्त को हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उसकी मां रूपरानी को भी घायल कर दिया था। चार दिन बाद एसआरएन इलाहाबाद में रूपरानी की भी मौत हो गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। दो माह बीतने के बाद भी पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों को नहीं पकड़ सकी है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि बृजेन्द्र का एक दोस्त कुछ साल पहले अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। दोनों के भागने में पैसे आदि की मदद बृजेंद्र ने ही की थी। तभी लड़की के घर वालों ने बृजेंद्र को मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी। परिजनों को शक है कि लड़की के घर वालों ने ही बृजेंद्र और उसकी मां को मारा है। पुलिस ने करीब 15 दिन पहले शक के आधार पर लड़की के परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में भी लिया था। आरोप है कि सांठगांठ करके उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि उनके सख्ती के साथ पूछताछ की जाए तो वारदात का राज खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed