{"_id":"5b86f0f242c79246725bb8b1","slug":"crime-in-kajari-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत आईटीबीपी का इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत आईटीबीपी का इंस्पेक्टर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजरी मेले में नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहे आईटीबीपी के इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इंस्पेक्टर मेले में आए लोगों से अभद्रता कर रहा था। पुलिस कर्मियों से भी बदसलूकी की।
चायल कस्बे में मंगलवार को कजरी मेला का आयोजन था। मेले में पिपरी कोतवाली के चलौली गांव निवासी श्रीकांत सिंह पुत्र रामबहादुर भी गया था। श्रीकांत आईटीबीपी (इंडो तिब्बत बार्डर फोर्स) में बतौर इंस्पेक्टर पोस्ट है। उसकी तैनाती इन दिनों हिमांचल प्रांत के कुल्लू मनाली में है।
आरोप है श्रीकांत सिंह नशे में धुत था और वह मेले में शामिल होने आए लोगों के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर रहा था। मामले की जानकारी पर पिपरी पुलिस पहुंची तो श्रीकांत बिफर गया। बताया जाता है कि खुद को इंस्पेक्टर होने का रौब दिखाते हुए उसने पुलिस कर्मियों से भी बदसलूकी की। घटना की जानकारी पर पहुंचे पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को श्रीकांत के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई कर चालान एसडीएम न्यायालय भेजा गया है। इंस्पेक्टर पिपरी राम आसरे सरोज का कहना है कि आरोपी का पीएचसी चायल में मेडिकल कराया गया था। अल्कोहल पाया गया।