{"_id":"5b79ba0942c792465326903a","slug":"crime-in-kachar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर कछार में फेंकी युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर कछार में फेंकी युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। क्षेत्र के सिहोरी गांव स्थित गंगा नदी के कछार में रविवार शाम एक युवक की लाश मिली। माना जा रहा है कि हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिहोरी गांव के लोग रविवार शाम गंगा नदी किनारे कछार की ओर गए तो देखा की एक करीब 25 वर्षीय युवक की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का घंटे भर तक प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिल सकी। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। आसपास कहीं खून आदि नहीं पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या कर लाश यहां लाकर फेंकी गई है। पुलिस भी दबी जुबान से इसे हत्या ही मान रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि मृतक की शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट आने से पहले इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।