फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in field

खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, नहीं लिखी रिपोर्ट

Wed, 30 May 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 30 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से सोमवार शाम पड़ोसी तीन युवकों ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को पीड़िता ने घटना की शिकायत सीओ से की है।
विज्ञापन


    पिपरी क्षेत्र की एक 15 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि सोमवार शाम वह अपनी भाभी व चचेरी बहन के साथ खेतों की ओर गई थी। खेत में अलग स्थान पर बैठ गई। इस दौरान पड़ोसी तीन युवक आए और मुंह दबाकर उसके साथ जोर-जबर्दस्ती करने लगे। पीड़िता ने विरोध किया तो लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इस बीच चीखें सुन साथ रही चचेरी बहन व भाभी चिल्लाईं तो दरिंदे कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोप है कि उलाहना देने जाने पर आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों को पीटा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इल्जाम है कि पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। सीओ चायल एसएस ग्रोवर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पिपरी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed