{"_id":"582caca94f1c1b59368ffe73","slug":"crime-in-darveshpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेबी ने थमाया फर्जी वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरेबी ने थमाया फर्जी वीजा
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
दो हजार रुपये का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के एक बेरोजगार युवक को फरेबी ने फर्जी वीजा थमा दिया। नौकरी के साथ रकम डूबती देख पीड़ित परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। कुछ दिन बीतने के बाद भुक्तभोगी जब रकम मांगने पहुंचा तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। बुधवार को भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव का रहने वाला मोहम्मद युसुफ बेरोजगार है। बताया कि उसके भाई सद्दाम ने सैनी के मीठेपुर सयारा गांव के एक युवक से मुलाकात कर उसे सऊदी भेजने का निर्णय लिया। फरेबी ने वीजा के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिया। महीनों बाद फरेबी ने युवक को फर्जी वीजा थमा दिया। लखनऊ पहुंचने पर युवक को वीजे की हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। भाई को वीजा के बावत जानकारी देते हुए युवक घर लौट आया। पखवारे भर पहले वह रकम मांगने फरेबी के घर पहुंचा तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया गया। शिकायत भुक्तभोगी ने सैनी और कोखराज पुलिस से की, पर किसी ने सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को एसपी वीके मिश्र ने कोखराज कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।