{"_id":"5a7f40ae4f1c1b2d068b5ec2","slug":"crime-in-dariyapur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि बैनामा कराने में अधिवक्ता समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि बैनामा कराने में अधिवक्ता समेत चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने के मामले में पिपरी पुलिस ने एक अधिवक्ता समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा लिखकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिपरी इलाके के दरियापुर गांव की दीपा देवी पत्नी गुलजार ने बताया कि उसके पिता की 1996 में मौत हो चुकी है। सारी जमीन बाबा के नाम थी। आरोप है कि तीन फरवरी 2012 को गांव के ही बुधराम ने धोखाधड़ी कर पूरी भूमि अपनी पत्नी जानकी देवी के नाम बैनामा करवा ली। 18 सितम्बर को दीपा वरासत के लिए तहसील गई तो उसे इस खेल की जानकारी हुई। पीड़िता की मानें तो उसने कई बार मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के निर्देश पर पिपरी पुलिस ने अधिवक्ता अजय कुमार द्विवेदी, बुधराम, जानकी देवी, गवाह पप्पू व टाइपिस्ट कमलेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिपरी एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।