{"_id":"58a0b5074f1c1b5733d84625","slug":"crime-in-charwa-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह के समीप पिता-पुत्र की हत्या के बाद शनिवार को लाश मिलने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। पुलिस की बोलेरो में तोड़फोड़ भी की थी। इस मामले में पुलिस ने करीब दो सौ अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार की सुबह चंद्रपाल व उसके बेटे राजकमल की लाश मिली थी। पिता-पुत्र को पीटकर मारा गया था। सुबह लाश मिली तो गांव के लोगों ने आपा खो दिया था। जानकारी होने पर डॉयल-100 की गाड़ी में तैनात दरोगा शुभेंद्रु शुक्ल व कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार व चालक अतर सिंह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही भीड़ ने हमला बोल दिया था। इस दौरान दरोगा की पिस्टल भी छीनने की कोशिश की गई थी। मारपीट में सुरेंद्र कुमार व चालक को चोटें भी आई थीं। पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे थे। ग्रामीणों ने बोलेरो में तोड़फोड़ की थी। अफसरों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था। इस मामले में कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर चरवा थाने की पुलिस ने करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है।