फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in chandrasekhar park

सरायअकिल थाने के पास हुआ पथराव, युवक का सिर फटा

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। दबंगों ने रविवार शाम कस्बे में उत्पात मचाया। सरायअकिल थाने से कुछ दूरी पर पथराव कर एक युवक का सिर फोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। सरेशाम हुई घटना से कस्बे में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के चंद्रशेखर पार्क निवासी रमेश उर्फ पिंकी फल की दुकान लगाता है। बताया कि चार महीने पहले बुद्धिपुरी मोहल्ला निवासी आलोक कुमार पुत्र राजकुमार पांडेय ने उसके जूस की मशीन में बाइक से टक्कर मार दी थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। रविवार दोपहर तीन बजे उसके जूस की दुकान के बगल में समोसा खाने के बहाने आया और भला-बुरा कहने लगा। विरोध करने में मारपीट करने लगा। उस वक्त मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद आलोक घर चल गया। रात करीब आठ बजे वह अपने कुछ नकाबपोश दोस्तों  के साथ आया और पथराव शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलने से भगदड़ मच गई। आननफानन दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। रमेश का पारिवारिक सदस्य सोनू पुत्र रोशनलाल का सिर फट गया। एंबुलेंस से घायल सोनू को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उधर सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से आलोक व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखने तक तहरीर नहीं दी थी। एसओ हेमंत मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed