{"_id":"5ba1500f867a5537ba405c63","slug":"crime-in-chandipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा हत्याकांड में प्रधान के रिश्तेदार पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा हत्याकांड में प्रधान के रिश्तेदार पर शक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में हुए पूजा हत्याकांड में पिता ने प्रधान के रिश्तेदार पर शक जाहिर किया है। मंगलवार को मामले से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अवगत कराया गया। पुलिस अफसर ने जांच बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव निवासी सैकूलाल का कहना है वह इलाहाबाद में रहकर मजदूरी करता है। चार जनवरी को उसकी बेटी शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इसी बीच गांव के रामसिंह के खेत में पूजा की लाश मिली। सैकूलाल का कहना है सूचना पर वह इलाहाबाद से आया। घर में तो देखा कि मातम का माहौल था। बेटी की हत्या से पत्नी बेहोश हो जा रही थी। उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर प्रधान ने अपने रिश्तेदार से तहरीर लिखवाकर पुलिस को दी थी। बाद में पता चला कि प्रधान का एक करीबी रिश्तेदार अपने दोस्त के साथ घटनास्थल के पास देखा गया था। शिकायत प्रधान से की गई तो वह रिश्तेदार का बचाव करते हुए उल्टा उसे ही धमकी देने लगा। सैकूलाल ने एसपी से नामजद मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया।