फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in bharwari

फौजियों ने रेलयात्रियों को पीटा

Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime in bharwari
डेमो - फोटो : demo pic
कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में फौजियों ने मंगलवार को जमकर उत्पात मचाया। बोगी में सवार यात्रियों को पीटकर भरवारी रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। इससे गुस्साए यात्री हंगामा करते हुए ट्रेन के इंजन के आगे खड़े हो गए। किसी तरह स्टेशन मास्टर ने रेल यात्रियों को समझाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस का भरवारी रेलवे स्टेशन पर स्टापेज नहीं है। सिग्नल होने पर भरवारी स्टेशन पर मंगलवार को करीब 04:40 बजे ट्रेन रोकी गई। ट्रेन जैसे ही रुकी फौजियों के लिए आरक्षित बोगी से लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले। बोगी के अंदर फौजी यात्रियों को पीट रहे थे और बाहर निकाल रहे थे। एक दर्जन से अधिक यात्री जबरन बोगी से उतारे गए थे। गुस्साए यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर पहले हंगामा किया। इसके बाद वह इंजन के आगे खड़े हो गए।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर छोटेलाल यादव, आरपीएफ चौकी प्रभारी शिशिर झा मौके पर पहुंचे। रेल यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को बताया कि कानपुर से पहले फौजियों की बोगी खाली थी। इसलिए वह उसमें बैठ गए थे। कानपुर में बोगी भर गई तो उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उनको मारपीट कर यहां नीचे उतारा गया। स्टेशन मास्टर यात्रियों को इंजन के आगे से हटाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह हटने को तैयार नहीं थे। आधा घंटा की मानमनौव्वल के बाद यात्री मानें। स्टेशन मास्टर ने उनको दूसरी बोगी में बैठाया। भरवारी रेलवे स्टेशन से नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 05:20 पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed