फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in bharwari & manjhanpur

दो और महिलाओं की कटी चोटी

Thu, 10 Aug 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 10 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल के अमवा गांव से शुरू हुआ चोटी कटने का सिलसिला तेज हो गया है। अमवा व भरवारी की महिलाओं की चोटी कटने के बाद दो और महिलाओं की चोटी कट गई। घटना भरवारी व जिला मुख्यालय में हुई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद घटनाओं को कोरी अफवाह बताया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे मंगरोहनी की सुशीला पत्नी अजय रक्षाबंधन पर्व पर आने मायके भरवारी गई थी। मंगलवार की शाम को वह घर में अकेले थी। इसी दौरान उसकी घर के भीतर चोटी कट गई। कटे हुए बाल को देख उसकी चीख निकल गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। सुशीला इतनी डर गई थी कि उसने फोन करके अपने पति अजय को रात में ही मायके बुलवाया और वापस ससुराल चली आई। इस घटना से भरवारी के लोग दहशत में हैं। जिला मुख्यालय के नया नगर की शाहिन बेगम पत्नी मो. नईम बुधवार दोपहर को अपने घर में अकेले थे। वह सो रही थी। इसी दौरान उसकी भी चोटी कट गई। बाल कैसे कटे, इसकी उसको जानकारी नहीं हो सकी। कटी चोटी देख वह डर के मारे घर से बाहर निकली और मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी तो घर में खासा मजमा लग गया। सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर जांच करने पहुंची। पूछताछ के दौरान ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला, जिससे यह साफ हो सके किसी ने चोटी काटी थी। पुलिस इस घटना को कोरी अफवाह बता रही है। दो दिन के भीतर जनपद में चार महिलाओं की चोटी कट चुकी है। जिनकी चोटी कटी है, वह महिलाएं डरी सहमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed