{"_id":"5b95677a867a557ead23db96","slug":"crime-in-bhailamakhdumpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर इंटर कॉलेज से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर इंटर कॉलेज से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी इलाके के भैलामखदुमपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज का ताला तोड़कर चोर पंखा, गैस सिलेंडर, कंप्यूटर सहित हजारों का माल पार कर दिया। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मंझनपुर कोतवाली के बंबुरा गांव के नितिन कुमार केसरवानी ने करारी क्षेत्र के भैलामखदुमपुर गांव में जेएस इंटर कॉलेज खोल रखा है। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह स्कूल बंद कर अध्यापकों के साथ अपने घर चले गए। रविवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो कमरों का ताला टूटा हुआ था। कमरों में लगे 16 पंखे, एक गैस सिलेंडर, राशन सामग्री सहित बैटरी व सीपीयू आदि चोर उठा ले गए। प्रबन्धक नितिन कुमार ने इसकी सूचना करारी पुलिस को दी। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।