{"_id":"5894d4404f1c1b4a40e827f1","slug":"crime-in-berui-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दुकानदार को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दुकानदार को पीटा, हालत गंभीर
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के बेरुई गांव के समीप गुरुवार रात लूट का विरोध करने पर एक व्यापारी को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। व्यापारी सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को स्थानीय अस्पताल से एसआरएन अस्पताल (इलाहाबाद) रेफर किया गया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के नंदौली गांव निवासी सुंदर लाल पुत्र घसीटे लाल चना की ठेलिया लगाकर परिवार का खर्च चलाता है। बृहस्पतिवार रात वह बेरूई बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने दुकानदार को बेरुई गांव के बाहर घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उससे लूटपाट शुरू कर दी। इसका विरोध करते हुए सुंदर लाल बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। सिर पर चोट लगने के कारण वह बेसुध हो गया था। सुंदर को मरणासन्न छोड़कर बदमाश भाग निकले। देर रात दुकानदार को सड़क किनार बेहोश पड़ा देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुंदर के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर घायल को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह सरायअकिल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।