{"_id":"5b2016604f1c1b5d748b48c8","slug":"crime-in-badehari-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर किसान के घर से सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध काटकर किसान के घर से सात लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नगदी, जेवर समेत तकरीबन सात लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
भड़ेहरी गांव निवासी सुनील चौरसिया का पांच भाइयों का संयुक्त परिवार है। इनमें से अशोक, सुशील, प्रदीप तथा रत्नेश दिल्ली-मुम्बई में रहकर ऑटो चलाते हैं। गांव में अकेले सुनील रहकर खेती का काम देखते हैं। बताया कि रोजाना की तरह सोमवार की रात भी वह पत्नी-बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। आधी रात को सभी गहरी नींद में थे। इसी बीच चोरों ने बगल स्थित प्राइमरी स्कूल की तरफ वाली दीवार में सेंध काटकर इम्तिनान के साथ आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर करीब 20 हजार नकदी, सौ ग्राम सोना तथा तीन किलो चांदी के जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत करीब सात लाख रुपये का सामान पार कर दिया। मंगलवार सुबह नींद से जागी सुनील की पत्नी रन्नो देवी नीचे आकर कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। रन्नों ने शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना के बाद तहरीर ले ली। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।