फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in andhawa gaon

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर कातिलाना हमला

Tue, 02 Oct 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 02 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime in andhawa gaon
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
पश्चिमशरीरा। सरसवां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर रविवार रात बदमाशों ने कातिलाना हमला किया। अंधावां स्थित घर से शौच के लिए बाहर निकलते ही हमलावरों ने उनपर करीब 20 राउंड फायरिंग की। प्रतिनिधि ने घर में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुन इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने इलाहाबाद के एक बदमाश को बंदूक के साथ धर दबोचा। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमले की वजह साफ नहीं है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां निवासी अकबर सिंह सरसवां ब्लॉक प्रमुख विद्या देवी के सगे देवर और प्रतिनिधि हैं। उनकी बीवी नीलम गांव की प्रधान भी हैं। अकबर के मुताबिक रविवार रात 10:30 बजे के करीब वह शौच के लिए घर से बाहर निकले। तभी पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी बालकृष्ण पांडेय ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अकबर ने किसी तरह घर के भीतर घुसकर अपनी जान बचाई। उधर, गोलियों की तड़तड़ाहट सुन ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया पीछा करके अंशू निवासी ट्रांसपोर्ट नगर इलाहाबाद को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक अंशू के पास से मुख्य आरोपी बालकृष्ण की लाइसेंसी डीबीबीएल गन बरामद हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही
विज्ञापन


एसपी प्रदीप गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी अगुवाई में पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। प्रमुख प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने बालकृष्ण पांडेय, इलाहाबाद के ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले अमित, शीलू पांडेय, छोटू व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह का कहना है किमुख्य आरोपी बेवजह मुझसे ईर्ष्या रखता है। पहले भी कई बार वह मेरे ऊपर जानलेवा हमला करवा चुका है। इस बार मौत के घाट उतारने की पूरी तैयारी थी। भागकर कमरे में न घुस जाता तो हमलावर मार ही डालते।वहीं एसपी का कहना है कि प्रमुख प्रतिनिधि की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही मुल्जिमों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed